{"_id":"692a0274e43ebf883908c37c","slug":"women-will-operate-home-stays-in-rural-areas-of-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1020-120563-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे का संचालन करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे का संचालन करेंगी महिलाएं
Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र में अब होम स्टे का संचालन कर महिलाएं भी स्वरोजगार करेंगी। गांव में ही कई घरों को होम स्टे से जोड़ा जाएगा। इसका संचालन ग्रामीण क्षेत्रों की समूह की महिलाएं करेंगी।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नैनीताल जिले के तीन गांवों से इसकी शुरुआत की जा रही है। बताया कि पर्यटकों की बुकिंग से लेकर खाना और गांव में पहाड़ की संस्कृति को पर्यटकों को दिखाने का जिम्मा महिला समूहों पर ही होगा। इसके लिए मुक्तेश्वर के समीपवर्ती सुनकिया व मूरा के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है। बताया कि पर्यटन विभाग इन गांवों में महिलाओं को होम स्टे चलाने के लिए सुविधाएं देगा। गांव में ही कई घरों को होम स्टे से जोड़ा जाएगा जिनको चलाने की जिम्मेदारी गांव की ही महिला समूहों की होगी। इसके साथ ही इन गांवों में क्लस्टर बेस टूरिज्म की भी शुरुआत होगी। इसके जरिए दूध, दही, दालें, फल, सब्जी व मोटे अनाजों की खरीद भी आसपास के किसानों से होगी। होम स्टे में आने वाले पर्यटकों को यह सब परोसा जाएगा। साथ ही पहाड़ की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के बारे में भी बताया जाएगा। बताया कि पहले चरण में कुछ गांवों में योजना को लागू किया जा रहा है। जिसके बाद अलग- अलग क्षेत्रों के गांवों में इस योजना को लागू किया जाएगा। बताया कि इससे शहरों की भीड़भाड़ भी कम होगी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने ही गांव में रोजगार मिलेगा।संवाद