फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's participation will increase in Nanda Devi Festival

नंदा देवी महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women's participation will increase in Nanda Devi Festival
मल्लीताल राम सेवक सभा में नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन को महिलाओं से सुझाव लिए गए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की बैठक में एक से सात सितंबर तक होने वाले नंदा देवी महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि इस वर्ष महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। महिलाओं के माध्यम से परंपराओं को जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन

रामसेवक सभा सभागार में अध्यक्ष मनोज साह की मौजूदगी में हुई बैठक में महिलाओं से महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। महिलाओं ने कहा कि महोत्सव में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। कदली शोभायात्रा, डोला भ्रमण में नगर में लगाए जाने वाले स्टालों से फल और जूस आदि वितरण के बाद योजनाबद्ध तरीके से कूड़े का उठान किया जाए। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए। महिलाओं ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष आयोजन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उनके माध्यम से पारंपरिक परिधानों के साथ महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। सभा की ओर से सौंपी जिम्मेदारी को भी वह बखूबी पूरा करेंगी।
विज्ञापन

महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया इस वर्ष दीपदान के साथ छोलिया दल भी होंगे, जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। कलेंडर और झंडों का घर-घर वितरण किया जाएगा। अगस्त के पहले पखवाड़े में शहर के नागरिकों की बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में सभासद प्रेमा अधिकारी, तारा राणा, दया सुयाल, डॉ. सरस्वती खेतवाल, सुमन साह, चंचला बिष्ट, विजय लक्ष्मी थापा, सावित्री सनवाल, कुसुमलता, चंद्रा, रजनी, ललिता, जया, मीनू, कलावती, मुन्नी, संगीता, दीपिका, मीनाक्षी, ज्योति, कविता, विमला, नीना, संगीता, दीपा, लीला ममता, रेखा, वंदना, कविता, सीमा, मंजू रौतेला, चेतना, चांदनी, भारती साह, दिव्या साह, दीपा, आभा, कविता, प्रधानाचार्य तारा बोरा, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, हिमांशु जोशी, हीरा सिंह, प्रो. ललित तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed