Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women members associated with self-help groups got their own market

Nainital News: स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिला सदस्यों को मिला अपना बाजार

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women members associated with self-help groups got their own market
ताड़ीखेत में सखी बाजार का उद्घाटन करते विधायक रानीखेत और डीएम । संवाद

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत बाजार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सखी बाजार की शुरुआत की गई। सोमवार को इसका शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की पहल पर शुरू हुए इस बाजार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी मंच मिला है। महिलाएं स्थानीय फल, सब्जी व हस्तनिर्मित वस्तुएं बेचेंगी। डीएम और विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास मुख्यमंत्री के महिला सशक्तीकरण के विजन को मजबूती देगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट आनंद ने बताया कि ताड़ीखेत में यह बाजार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है। तीन और स्थानों पर भी ऐसे बाजार विकसित किए जाएंगे जिससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। यहां बीडीओ तारा चंद्र, दिनेश चंद्र पांडेय, हेमा बिष्ट, गंगा बिष्ट, रेखा बिष्ट, नीलम बिष्ट, खष्टी रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed