फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women came out against the lopping of Peepal tree

Nainital News: पीपल के पेड़ की लॉपिंग के खिलाफ उतरीं महिलाएं

Tue, 02 Jul 2024 07:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Women came out against the lopping of Peepal tree
हल्द्वानी। नरीमन चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पीपल के पेड़ की लॉपिंग के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर गईं। विरोध के कारण विभाग के अधिकारी आधे पेड़ की लांपिंग कर लौट गए। उधर लोनिवि ने एक पेड़ को शिफ्टिंग के लिए गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन


नरीमन तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण की जद में आया एक पेड़ गिर चुका है। दूसरे पेड़ की जड़ भी खुद गई है जो कभी भी गिर सकता है। इसे देखते हुए सोमवार को वन निगम ने इसकी लॉपिंग शुरू की। सड़क की तरफ की टहनियों को वन निगम की टीम ने पहले काटा। इस कारण नैनीताल रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लॉपिंग की सूचना पर एक संस्था की महिलाएं मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पीपल के पेड़ को धार्मिक अस्था से जुड़ा बताकर लॉपिंग का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख लॉपिंग का काम रोक दिया गया, इस कारण शाम तक भी पेड़ की लॉपिंग पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान अंजू भट्ट, आभा गोस्वामी, प्रगति जैन, वर्षा, कोमल वर्मा आदि शामिल रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया ने बताया कि पेड़ को गिरने से बचाने के लिए वन निगम इसकी लॉपिंग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed