फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women are also outraged by the name Chorglia

चोरगलिया नाम से महिलाएं भी हैं क्षुब्ध

Wed, 13 Jul 2016 02:06 AM IST
चोरगलिया (नैनीताल)।
चोरगलिया (नैनीताल)। Updated Wed, 13 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के चोरगलिया क्षेत्र की महिलाएं भी नाम को लेकर बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि चोरगलिया नाम सुनते ही लोग उपहास करने लगते हैं। यहां किसी भी विभाग में तैनाती पर आने वाले कर्मचारी, अध्यापक पहले ही भयभीत हो जाते हैं। लोग नाम को लेकर ही अजीब महसूस करते हैं।

उन्हें भी इस नाम को लेकर घुटन महसूस होती है। अब चोरगलिया का नाम बदला जाना चाहिए। आधुनिक दौर में जी रहे युवा भी इस नाम को लेकर परेशान हैं। क्षेत्रवासी नाम बदलने के लिए अब मुहिम छेड़ रहे हैं। इस मुहिम में महिलाएं भी क्षेत्रवासियों का पूरा साथ देंगी। 
विज्ञापन


समय की मांग है नाम बदलना
चोरगलिया नाम सुनने और बोलने में अजीब महसूस होता होता है। मैंने 20 वर्ष पूर्व भी इस बात को उठाया था कि क्षेत्र का नाम बदलना चाहिए। मुझे तब परिस्थिति अनुकूल नहीं लगी। आज समय की मांग है कि नाम बदलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरजीत कौर प्रधान पुचवाखेड़ा 

ब्लाक की मीटिंग में होती है दिक्कत
ब्लाक स्तरीय मीटिंग में क्षेत्र का नाम बताने में दिक्कत महसूस होती है। चोरगलिया नाम बदलकर कोई अच्छा सा नाम रखा जाना चाहिए। जिसे बोलने और सुनने में लोग शर्म महसूस नहीं करें बल्कि सभी लोगों को वह नाम प्रिय लगे। 
- कमला रुवाली अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह

घर के बोर्ड में लिखा था चार गलियां पता
चोरगलिया में रहना अच्छा लगता है। सुंदर क्षेत्र है पानी, वातावरण शुद्ध है। लेकिन चोर नाम से घृणा सी होती है। मेरे ससुर लक्ष्मी नारायण सक्सेना ने 25 वर्ष पूर्व ही अपने घर के आगे बोर्ड में चार गलियां पता लिखाया था। शासन को इसे बदलना चाहिए। 
- ममता सक्सेना गृहणी

बच्चे बडे़ हो गये हैं तथा बार बार पूछते हैं कि मम्मी हमारे सुंदर क्षेत्र का नाम चोरगलिया क्यों पड़ा। कोई जवाब देते नही बनता है युवा छात्रों को इस तरह का कार्य करने के प्रोत्साहन करती हूू। क्षेत्र का नाम हर हाल में बदलना चाहिए।
- देवकी देवी गृहणी

चोरगलिया नाम से होता है क्षेत्र का उपहास
चोरगलिया क्षेत्र का नाम बदलना चाहिए। जब बडे़ महानगर का नाम मद्रास से चेन्नई हो सकता है तो इसका क्यों नहीं। क्षेत्र के कई छात्र अध्ययन के लिए महानगरों में गए हैं। उन्हें क्षेत्र का नाम बताने में उपहास होता है। अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करती हूूं। 

- सुनीता आर्या पूर्व प्रधान लाखनमंडी

फेसबुक में पहले दिन मिले 65 लाइक
चोरगलिया नाम बदलने की मुहिम को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान की पहली किश्त को हमारे संवाद सूत्र द्वारा फेसबुक में अपलोड किए जाने के बाद पहले दिन 65 लाइक और 10 कमेंट मिले हैं। जिसमें इस मुहिम को सराहा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed