फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman's life was taken for pressurizing marriage, woman was murdered in hotel

शादी का दबाव बनाने पर ली थी महिला की जान, होटल में हुई थी महिला की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's life was taken for pressurizing marriage, woman was murdered in hotel
हल्द्वानी। लालकुआं के नरूला होटल में महिला की हत्या के आरोपी ने स्वीकारा कि महिला की ओर से शादी का दबाव बनाने पर उसने उसकी जान ले ली। हत्या के आरोपी पान सिंह अधिकारी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने महिला के पेट पर लात मारी और गला दबाकर उसे मार डाला। उसने यह भी बताया कि दोनों ने दो दिन में तीन बोतल शराब और 20 पैग अलग से गटक लिए थे।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को 56 वर्षीय असगोली द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी पान सिंह अधिकारी ने लालकुआं में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास नरूला होटल में कमरा बुक किया था। उसके साथ लालकुआं क्षेत्र की एक महिला भी थी। पान सिंह ने उसे अपनी पत्नी बताया था। रविवार सुबह पांच बजे पान सिंह ने होटल के रिसेप्शनिस्ट को बताया कि उसकी पत्नी कोई हरकत नहीं कर रही है, इसलिए किसी डॉक्टर को बुलवा दें। मामला संदिग्ध समझकर होटल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने होटल के तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले थी।
विज्ञापन

पूछताछ में पान सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला का उससे ढाई साल से संबंध था। महिला भीमताल स्थित उसके होटल में भी आती थी। पान सिंह की पत्नी की मौत एक साल पहले हुई थी। इसी का हवाला देते हुए महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया था लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों में काफी देर तक झगड़ा भी हुआ। दोनों नशे में भी थे। गुस्साए पान सिंह ने महिला के पेट पर लात मार दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि होटल में आने से पहले पान सिंह एक बोतल शराब लाया था। बाद में वह बाजार से दो और बोतलें खरीद लाया। होटल के कर्मचारियों से भी उसने 20 पैग शराब मांगी थी।
दो होटलों का स्वामी है पान सिंह
हल्द्वानी। एसपी सिटी ने बताया कि पान सिंह अधिकारी का भीमताल में होटल है। नैनीताल के एक होटल में भी वह पार्टनर है। उसके पास पैसे की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed