{"_id":"e66a3bfd2d9c89ed8d6e611f7df6ff54","slug":"woman-killed-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं रोड पर बने गड्ढे की चपेट में आने से बाइक का टायर फट गया। अनियंत्रित हुई बाइक से सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन
बुधवार शाम शांतिपुरी नंबर चार निवासी नवीन जोशी पत्नी मंजू (45) के साथ हल्द्वानी से शांतिपुरी लौट रहे थे। लालकुआं के पास बाइक का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जाने से टायर फट गया। बाइक असंतुलित होकर लहराने लगी और बाइक पर पीछे बैठी मंजू सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर 55 एन 5227) ने तेजी से ब्रेेक लगाए, लेकिन इससे पहले कि ट्रक रुकता ट्रक का पहिया मंजू को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसे सूचना पर पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। घटना से मृतका के परिवार कोहराम मचा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन