फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman Hands Over Mobile Phone to Thieves Stealing a Bike

Nainital News: बाइक चोरी कर ले जा रहे चोरों को महिला ने सौंप दिया मोबाइल

Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman Hands Over Mobile Phone to Thieves Stealing a Bike
किच्छा। ग्राम आनंदपुर में बाइक चोरी कर ले जा रहे चोर को एक महिला ने अपने पति का मोबाइल यह कहकर सौंप दिया कि वे इसी रोड पर सामने खेत की सड़क पर खड़े हैं उन्हें यह मोबाइल दे देना। चोर बाइक के साथ साथ मोबाइल भी ले उड़ा। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम आनंदपुर निवासी हरे राम बुधवार दोपहर अपना कामकाज करके वापस अपने घर लौटे और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने लॉक खोलकर बाइक ले उड़े। बाइक चोर जब गांव के बाहर पहुंचे तो वहां खड़ी एक महिला ने चोरों को हाथ देकर रोका और उन्हें एक मोबाइल देते हुए कहा कि सामने खेत की सड़क पर उनके पति खड़े हैं उन्हें यह मोबाइल दे देना। महिला के मोबाइल देने के बाद चोर बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी के बाद पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर व गांव के विभिन्न कैमरों से चोरों की फुटेज पुलिस को सौंपी हैं। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी से मोबाइल पर गैस बुकिंग नही हो पा रही थी। उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि किसी के हाथ मोबाइल भेज दो मैं गैस बुक कर दूंगा। उन्हें नहीं पता था कि ये लोग बाइक भी चुरा कर ले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed