{"_id":"59d697da4f1c1bac538b6083","slug":"woman-going-to-duty-gets-tampered-with-bank-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी जा रही महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी जा रही महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी जा रही महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। बेखौफ शोहदा बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी जा रही बैंक कर्मी युवती पर झपट पड़ा। पहले छेड़छाड़ की फिर मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगा। इतना ही नहीं उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा। युवती ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। उन्होंने शोहदे को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सेंचुरी मिल कॉलोनी निवासी एक युवती बृहस्पतिवार सुबह रुद्रपुर स्थित एक बैंक में ड्यूटी के लिए जा रही थी। अचानक बाइक से एक युवक वहां पहुंचा और अभद्रता करने लगा। युवती ने विरोध कर उसे फटकार लगाई मगर शोहदा मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
वह युवती को जबरन बाइक पर बैठाने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो शोहदा भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
शोहदे ने अपना नाम लईक अहमद निवासी हाथीखाना लालकुआं बताया। युवती की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। युवती का कहना है कि शोहदा उसे तीन सप्ताह से परेशान कर रहा था। बदनामी की डर से वह चुप थी। बृहस्पतिवार को उसने हद ही पार कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 294, 354, 354 सी और 354 डी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।