{"_id":"6514924cc075e335490cbbf9","slug":"woman-dies-due-to-excessive-bleeding-after-delivery-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1296-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: प्रसव के बाद महिला को हुआ अधिक रक्तस्राव, अस्पताल में नहीं मिला खून, हायर सेंटर ले जाते वक्त हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: प्रसव के बाद महिला को हुआ अधिक रक्तस्राव, अस्पताल में नहीं मिला खून, हायर सेंटर ले जाते वक्त हुई मौत
Thu, 28 Sep 2023 05:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:04 PM IST
सार
प्रेमा देवी अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ सीएचसी गरमपानी में जांच के लिए आई थी। अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और एक घंटे बाद प्रेमा ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के पोखरी गांव निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी नरेंद्र सिंह की सोमवार शाम बच्ची को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। हायर सेंटर हल्द्वानी जाते समय भीमताल मार्ग पर महिला ने दम तोड़ा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रेमा देवी अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ सीएचसी गरमपानी में जांच के लिए आई थी। अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और एक घंटे बाद प्रेमा ने बच्ची को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से से प्रेमा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
हरिद्वार: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
इस पर डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर हल्द्वानी कर दिया। हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही महिला ने भीमताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि महिला का सुरक्षित प्रसव कराया था। रक्तस्राव के चलते खून की जरूरत होने से महिला को हायर सेंटर रेफर किया था।