फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two Arogya Mandirs are closed; even the ones that are open are in need of treatment.

Nainital News: दो आरोग्य मंदिर बंद, जो खुले हैं उन्हें भी इलाज की जरूरत

Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two Arogya Mandirs are closed; even the ones that are open are in need of treatment.
हल्द्वानी। वार्ड वासियों को सस्ता और सुलभ उपचार मुहैया कराने के लिए रामपुर रोड और हीरानगर में खोले गए आरोग्य केंद्र बंद करने का निर्णय लिया गया है जबकि हाईडिल गेट और भगवानपुर में खुले सेंटर चिकित्सकों के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि आरोग्य मंदिरों का संचालन अब निगम की देखरेख में होगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए आरोग्य केंद्र खोले गए थे। इनमें सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों के मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। हल्द्वानी में दिसंबर से 10 वार्डाें में सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।। मई में केंद्र चलाने वाली निजी कंपनी का टेंडर पूरा होने के बाद सेंटरों पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


यहां चल रहे आरोग्य मंदिर
बनभूलपुरा, राजपुरा, कुसुमखेड़ा, चौफुला दमुवाढूंगा, नारायणनगर और गौजाजाली।

आरोग्य मंदिरों के संचालन का जिम्मा अब अब निगम खुद ले रहा है, जिन सेंटरों पर ओपीडी कम हो रही थी, उन सेंटरों को शिफ्ट करने की योजना है, इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। इस सेंटरों से आमजन को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजराज सिंह बिष्ट, मेयर
दिनेश व संजय मनोनीत पार्षद बने
हल्द्वानी। शहरी विकास विभाग ने नगर निगम हल्द्वानी के लिए पूर्व सभासद दिनेश सिंह बिष्ट और संजय भोजक को मनोनीत पार्षद नामित किया है। इस संबंध में विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने आदेश जारी किए हैं। निगम बोर्ड में अब 10 नामित पार्षद हो गए हैं।


काली पट्टी बांधकर दिया धरना
हल्द्वानी। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने शुक्रवार को 10वें दिन धरना दिया। वे नये वार्डाें में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्ति में वरिष्ठता को प्राथमिकता देने की मांग उठा रहे हैं। धरना देने वालों में संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, दिनेश चौधरी, विश्वास चौहान, प्रेम सिंह, अलंकार, लक्की, मुकेश, जयपाल, सिद्धार्थ चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed