फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman cyber-cheated of Rs 2.25 lakh

Nainital News: महिला से 2.25 लाख की साइबर ठगी

Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman cyber-cheated of Rs 2.25 lakh
हल्द्वानी। ठगी का एक मामला सामने आया है जहां एक शातिर साइबर ठग ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर बजवालपुर निवासी महिला को अपने जाल में फंसाया और उनसे 2.25 लाख की मोटी रकम ऐंठ ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड बजवालपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जुलाई को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक सरकारी विभाग का कर्मचारी बताया। जब ठग ने बातों से महिला का पूरा भरोसा जीत लिया तो उसने अपनी किसी बड़ी मजबूरी और पैसे की सख्त जरूरत का हवाला दिया। ठग की बातों में आकर महिला उसकी मदद करने के लिए तैयार हो गई। शातिर ठग ने महिला से एक बार में नहीं, बल्कि अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन ट्रांसफ व यूपीआई के जरिये कुल 2.25 लाख की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। बाद में महिला ने जब उक्त व्यक्ति के नंबर पर कॉल किया तो वह बंद हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की साइबर सेल टीम एक्टिव हो चुकी है और जिस नंबर व बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं उनकी डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मेहता, कोतवाल हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed