फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman arrested again with smack

स्मैक के साथ फिर महिला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested again with smack
बनभूलपुरा थाने में स्मैक के साथ गिरफ्तार मैसर जहां। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने जवाहरनगर गौलागेेट में शुक्रवार सुबह स्मैक तस्कर महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी में पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि महिला पुलिस टीम ने तलाशी में स्मैक और दस कागज की पुड़िया बरामद कीं। पुलिस ने गौलागेट निवासी मैसरजहां पत्नी मरहूम नवाब के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में मैसरजहां ने बताया कि उसका बेटा अजीम और उसका दोस्त अजमत खां बरेली से स्मैक खरीदकर लाते हैं। तीनों स्मैक साथ मिलकर बेचते हैं। पुलिस ने अजीम और अजमत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला पहले भी 31 अगस्त 19 को स्मैक बेचते हुए पकड़ी गई थी। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक कुसुम रावत करेंगी। टीम में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही मुन्ना सिंह, रुप बसंत राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed