{"_id":"66e96924d9177b282601fffd","slug":"woman-accuses-sister-of-luring-minor-daughter-away-in-haldwani-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Crime: महिला ने बहन पर लगाया नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Crime: महिला ने बहन पर लगाया नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Tue, 17 Sep 2024 05:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
एक महिला ने अपनी बहन पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी बहन पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन
जवाहनर नगर वार्ड 14 निवासी अफसाना ने बताया कि उसका मायका बिहार में है। मायके से कुछ दिन पहले ही उसकी बहन सनोवर (20) हल्द्वानी आई थी। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर उनकी बेटी (15) महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उनका कुछ पता नहीं चला है। दो दिन से परिजन मौसी-भांजी की खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Exclusive: पुणे की नुपूर ने बहन के साथ बदली महिलाओं की तकदीर, शोध के लिए आई थी उत्तराखंड; जानिए इनकी कहानी
विज्ञापन
एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।