फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman accused of harassing girl student, complaint to SP

महिला दरोगा पर छात्रा को हड़काने का आरोप, एसपी से शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of harassing girl student, complaint to SP
हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता बबली वर्मा ने काठगोदाम थाने की महिला दरोगा पर घर में आकर निराश्रित बच्चों को हड़काने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस की डर से आठवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इसकी शिकायत एसपी सिटी से की गई है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था से जुड़ी काठगोदाम नईबस्ती निवासी बबली वर्मा ने एसपी सिटी को बताया कि वह 2008 से तीन असहाय बच्चों का लालन पालन कर रही हैं। बड़ी बच्ची नगर पालिका स्कूल में आठवीं की छात्रा है। भाई और छोटी बहन रेलवे के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। बबली का आरोप है कि एक व्यक्ति की शिकायत पर 17 दिसंबर की रात आठ बजे काठगोदाम थाने की महिला दरोगा सिपाही के साथ उनके घर आईं और तीन बच्चों और एक गाय को पालने पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वह नाबालिग बच्चों से काम कराती हैं। बबली के अनुसार उन्होंने तीनों बच्चों को पुलिस के सामने खड़ा कर दिया। बड़ी बच्ची ने कहा कि जब वह रानीबाग में भीख मांग रही थी, उस समय कोई पूछने नहीं आया था। अब वह यहां अपने भाई बहन के साथ आराम से रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन कारोबारी और सट्टेबाजों की डीएम से की थी शिकायत
बबली के अनुसार चार दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। पुलिस यदि स्कूल में पूछताछ करने जाएगी तो बच्चे परेशान होंगे। बड़ी बच्ची का मासिक टेस्ट भी छूट गया है। बबली वर्मा ने कहा कि उन्होंने खनन कारोबारियों और सट्टेबाजों के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी। आशंका है कि उन्होंने ही अज्ञात नाम से फर्जी शिकायत भेजी है। यह भी आरोप लगाया कि काठगोदाम थानाध्यक्ष उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

महिला दरोगा शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार पर वहां गई होंगी। विवाद किन कारणों के चलते हुआ है, यह संबंधित पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के बाद ही पता चल सकेगा। घायल होने के कारण थानाध्यक्ष एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। उनकी इस मामले कोई भूमिका नहीं हो सकती है।
अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed