फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wives troubled by domestic violence are leaving their in-laws in nainital

पति उठा रहे हाथ: घरेलू हिंसा से नाराज पत्नियां छोड़ रहीं ससुराल, नैनीताल में चार महीने में 225 मामले

Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
हीरा मेहरा रजनी मेहता, संवाद
रजनी मेहता, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
सार

नैनीताल जिले में महिलाओं के साथ हिंसा और मारपीट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते चार माह में अब तक महिला हेल्पलाइन के पास अलग-अलग माध्यमों से 225 मामले पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Wives troubled by domestic violence are leaving their in-laws in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिले में महिलाओं के साथ हिंसा और मारपीट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते चार माह में अब तक महिला हेल्पलाइन के पास अलग-अलग माध्यमों से 225 मामले पहुंचे हैं। जिनमें अधिकतर महिलाओं के साथ ससुरालियों की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घरेलू हिंसा के हैं। वहीं इन मामलों में अधिकतर ऐसे हैं जिनमें पतियों ने पत्नियों के साथ मारपीट की है। इसके अलावा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले भी इनमें शामिल हैं।

शादी के बाद महिलाएं घरों में मानसिक उत्पीड़न और मारपीट होने से नाराज होकर पति का साथ छोड़ रही हैं। पुलिस की ओर से कराई गई काउंसलिंग में भी कई महिलाएं ससुराल जाने से मना कर रही हैं। बीते चार महीनाें में आए नए मामलों में कई ऐसे हैं जिनमें पत्नियों ने अपने साथ हुई मारपीट और हिंसा के बाद ससुराल छोड़ दिया है। पुलिस की काउंसलिंग के बाद भी उन्होंने ससुराल में रहने से मना कर दिया।

विज्ञापन

केस एक
रामनगर निवासी एक महिला ने 112 पर कॉल कर बताया कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं। उसके पति उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते हैं। बहस के दौरान उसे घर से निकल जाने को कहते हैं। ऐसे में कई बार मारपीट के बाद परेशान होकर महिला अपने मायके में रह रही है। इधर महिला और उसके पति की दो बार की काउंसलिंग में जब मामला हल नहीं तो ऐच्छिक ब्यूरो में मामले को सुलझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
काठगोदाम निवासी एक महिला ने महिला हेल्पलाइन के पास प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसके ससुराली उसे हर दिन दहेज कम लाने के ताने देते हैं। यदि वह अपने पिता की असमर्थता को बताती है तो उसे पीटा जाता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने कई बार पीटा है इसलिए उसने ससुराल छोड़ दिया है। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई लेकिन हल नहीं निकलने और दोष सिद्ध होने पर पति के खिलाफ कार्रवाई की गई।

केस तीन
मुखानी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई है। उसके ससुरालियों का उसके साथ व्यवहार सही नहीं है। पति उसके साथ मारपीट करता है सास और ननद उसे उकसाते हैं जिससे परेशान होकर उसने ससुराल छोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में काउंसलिंग कराई लेकिन मारपीट और घरेलू हिंसा से नाराज होकर पत्नी ने ससुराल में पति के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद पति के खिलाफ कार्रवाई की गई।

केस चार
बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की शादी से पहले से दूसरी महिला से दोस्ती है। इस बात को लेकर बहस हो गई तो पति ने नाराजगी जताते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से तंग आकर जब महिला ने ससुराल छोड़ा तो पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को बुलाया गया तो पति ने दूसरी महिला को नहीं छोड़ने की बात कही जिसपर महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।

काउंसलिंग में कई बार ऐसे मामले आते हैं जिनमें महिला मारपीट और उत्पीड़न से परेशान होकर ससुराल जाने को मना कर देतीं हैं। ऐसे में महिलाएं एफआईआर की कार्रवाई करवाने के लिए स्वतंत्र होती हैं। - पीएन मीणा, एसएसपी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed