फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Without the parents speaking the future of our children is in the dark

अभिभावक बोले बिना शिक्षकों के हमारे बच्चों का भविष्य अंधेरे में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Without the parents speaking the future of our children is in the dark
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होने पर अभिभावक चिंतित हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत कीजिए और उनके बेहतर भविष्य के लिए क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या की ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को खुली बैठक हुई जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान ने कहा कि डालकन्या इंटर कॉलेज में 14 साल से गणित विषय के शिक्षक का पद रिक्त है और विभाग भी इस ओर ध्यान ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने गणित शिक्षक की तैनाती के बजाय चार माह में गांव के स्कूलों में तैनात चार शिक्षकों का अन्य विद्यालयों में स्थानांतरण कर दिया है। इससे बच्चों के भविष्य पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव की पेयजल समस्या को जल्द हल करने की मांग की। प्रधान सुनीता देवी ने चेतावनी दी यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बीएसएनएल टावर स्वीकृत कराने पर विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी शाहनवाज आलम, बीडीसी सदस्य ललित भट्ट, पूर्व सरपंच गोपाल दत्त पनेरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed