फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the unity of Hindus, India will become a Hindu nation.

Nainital News: हिंदुओं की एकजुटता से भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
With the unity of Hindus, India will become a Hindu nation.
भीमताल हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल भीमताल में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। महिलाओं ने कैंचुला देवी मंदिर से रामलीला मैदान तक जय जय श्री राम के नारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता गौरांग रघु महाराज ने कहा कि हिंदुओं को समय रहते हुए एकजुट होना होगा, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल और भगवान कार्की ने कहा कि हमें अपने बच्चों को हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जोड़ना होगा। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, संयोजक पुष्कर सिंह मेहरा ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं होगा। यहां विधायक राम सिंह कैड़ा, कमल जोशी, पंकज उप्रेती, पंकज जोशी, खीमानंद शर्मा, प्रदीप पाठक, मनोज साह, नितेश बिष्ट, नितिन राणा आदि मौजूद रहे। भवाली नगर पालिका मैदान में द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य त्रिलोकी स्वरूप ने हिंदुओं से शास्त्र ज्ञान के साथ आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने को कहा। रोहिंग्या मुसलमानों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। नीरज महादेव ने बच्चों को धार्मिक और संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आह्वान किया। प्रगति जैन ने भवाली में हिंदू नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को निंदनीय बताया। इस दौरान संयोजक संजय वर्मा, विधायक सरिता आर्या, भावना मेहरा, नीमा बिष्ट, आशुतोष चंदोला, प्रकाश आर्य, मनोहर, दिनेश आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed