फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the ongoing leadership of coordinator jobs

नेतागिरी के साथ चल रही समन्वयक की नौकरी 

Thu, 17 Mar 2016 01:12 PM IST
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी।
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय का कैंप कार्यालय छात्रों के लिए न सही बल्कि इसमें तैनात समन्वयक एवं कैंप प्रभारी के लिए मुफीद बना हुआ है। कैंप कार्यालय के प्रभारी एवं समन्वयक को नेतागिरी का ऐसा चस्का है कि कार्यालय आएं या न आएं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के नाते पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं छोड़ते।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय में समन्वयक बैठते नहीं, बाबू हैं नहीं। सिर्फ दो आउटसोर्सिंग कर्मियों के सहारे काम चल रहा है। इस अव्यवस्था से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में छात्र-छात्राओं की परीक्षा एवं मार्कशीट से संबंधित तमाम समस्याओं का समाधान कराने के मकसद से पांच साल पूर्व यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कैंप कार्यालय खोला था। एमबीपीजी कालेज में छात्रों की मांग पर खोले गए कैंप कार्यालय में तत्कालीन कुलपति प्रो. वीपीएस अरोरा ने कामकाज संचालन के लिए यहां विवि कार्यालय नैनीताल से सीनियर लिपिक प्रभात मठपाल को तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुमाऊं विवि में कॉमर्स के प्रोफेसर अनिल डब्बू की भी कैंप कार्यालय में तैनाती हो गई। प्रो. डब्बू के लिए शासन ने विवि में नया पद समन्वयक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सृजित किया। प्रो. डब्बू कॉमर्स पढ़ाने की जगह खेलकूद की गतिविधियों का जिम्मा संभाले हैं। उन्हें यह जिम्मा अपनी भाजपा सरकार में मिला था।

 तब से समय मिलने पर कैंप कार्यालय चले आते हैं। प्रभारी होने के कारण कार्यालय में उनकी हाजिरी भी नहीं लगती। विवि ने अपने नियमित कर्मचारी प्रभात मठपाल को वापस नैनीताल बुला लिया है। अब कैंप कार्यालय केवल दो आउटसोर्सिंग कर्मी हैं। दोनों कर्मचारी छात्रों के प्रार्थनापत्र जमा करते हैं और उन्हें रजिस्टर में दर्ज कर निस्तारण के लिए विवि कार्यालय नैनीताल भेज देते हैं।

कैंप कार्यालय के साथ-साथ जो दायित्व मिला है उसका निर्वाहन बखूबी कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की समस्याएं समय से निस्तारित हो सके, इसकी कोशिश रहती है। विवि से क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जो दिशा-निर्देश मिलते हैं, उन्हें पूरा किया जाता है। रहा सवाल हाजिरी लगाने का तो समन्वयक का पद अधिकारी वर्ग का होता है, इसलिए उपस्थिति कहीं नहीं लगाई जाती।   

- अनिल डब्बू, प्रभारी एवं समन्वयक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक 
--
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समन्वयक अनिल डब्बू को एमबी कालेज कैंप कार्यालय प्रभारी का दायित्व अतिरिक्त रूप से दिया गया था। समन्वयक का काम तो विवि की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को कराना है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कैंप कार्यालय में स्टाफ की तैनाती इसलिए नहीं हो सकी है, क्योंकि इसमें अभी तक शासन से पद सृजित नहीं हुए हैं।  
- प्रो. एचएस धामी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed