{"_id":"5d3a08ea8ebc3e6cde237e2f","slug":"will-the-villagers-protest-against-the-villagers-haldwani-news-hld3503636182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागजाला के ग्रामीण करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागजाला के ग्रामीण करेंगे विरोध
विज्ञापन
हल्द्वानी गौलापार बागजाला में वन विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में बैठक करते ग्रामीण।
हल्द्वानी। ग्राम बागजाला में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि वन विभाग के निर्णय का विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने आंदोलन के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया।
ग्राम बागजाला में वन भूमि पर काबिज 300 लोगों को वन विभाग ने नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को बागजाला के ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में तय किया गया कि वन विभाग के निर्णय का विरोध किया जाएगा। आंदोलन के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति की देखरेख में ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
समिति के पदाधिकारी पहले सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से मिलकर वार्ता करेंगे। समिति प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता करेगी। समस्या का समाधान न होने आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, इंदरपाल आर्या, पूर्व प्रधान यशपाल आर्य, बसंत आर्य, लक्षमपुर के ग्राम प्रधान ललित आर्या, संदीप आर्या आदि मौजूद थे।