फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will play tight, water will come from the morning

जमकर खेलें होगी, सुबह से ही आएगा पानी

Fri, 06 Mar 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 06 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Will play tight, water will come from the morning

होली के मद्देनजर जलसंस्थान ने पानी की आपूर्ति के लिए व्यवस्थाएं चुस्त कर दी हैं। होली खेलने के लिए लोगों को पानी की कमी न पड़े, इसके लिए सुबह पांच बजे से पेयजल की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों बरसात से जलसंस्थान का पेयजल आपूर्ति सिस्टम लड़खड़ा गया था। ट्रीटमेंट प्लांट में सिल्ट आने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो रही थी। होली को देखते हुए जलसंस्थान ने आपूर्ति सुचारु करा दी है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल के मुताबिक होली के दिन सुबह पांच बजे से पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जो आठ बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


इस बीच लोग होली खेलने के लिए पानी स्टोरेज कर लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे बाद फिर से आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी, जो शाम आठ बजे तक चलेगी। होली पर करीब 28 एमएलडी से अधिक पानी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए तरसेंगे संगम विहार के लोग
दमुवाढूंगा के संगम विहार के लोग होली पर भी पानी के लिए तरसेंगे। संगम विहार टेल का इलाका है। इस कालोनी तक पानी का फोर्स नहीं है। अक्सर लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। होली पर भी लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ सकता है। हालांकि, जलसंस्थान के अधिकारियों का दावा है कि संगम विहार में पानी पहुंचेगा, लेकिन फोर्स काफी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed