फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will meet CM to solve problems of senior citizens: Verma

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं हल कराने के लिए सीएम से मिलेंगे : वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will meet CM to solve problems of senior citizens: Verma
हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा है कि बुजुर्गों के साथ साथ वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिए हरसंभव प्रयास होंगे। कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे और उन्हें आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपेंगे। वर्मा ने बुधवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसी वजह से सरकार ने राज्य में पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को परिषद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्वधारी वर्मा ने कहा कि उन्होंने मई में वृद्धाश्रमों के अलावा नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत आदि का भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं। आश्रय सेवा समिति दमुवाढूंगा में रह रहे लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही वह सीएम धामी से भेंट कर प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम बनवाने, महानगरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पार्क बनवाने, बैंकों, चिकित्सालयों व कोषागारों में अलग से काउंटर की व्यवस्था कराने, जिला प्रशासन के साथ त्रिमासिक बैठक कराने, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों का वार्षिक सम्मेलन कराने और वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़वाने की मांग करेंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed