फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will keep the culprits of Muzaffarnagar case punished

मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Will keep the culprits of Muzaffarnagar case punished
नैनीताल में पत्रकारवार्ता के दौरान राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमन कुमार शाह जानक? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी संगठन लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने ढाई दशक बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। तय किया कि जल्द इस संबंध में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमन शाह, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत आदि ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि 26 साल बीतने के बाद भी मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा नहीं मिली है। अलग राज्य के आंदोलन में 43 आंदोलनकारियों ने शहादत दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ नैनीताल एवं अन्य राज्य आंदोलनकारी संगठन पिछले 26 साल से मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलित हैं। आंदोलनकारी संगठन रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने को एकजुट हो रहे हैं। यह तमाम संगठन 31 अक्तूबर को नैनीताल में संवैधानिक विचार मंथन कार्यक्रम करेंगे। इसमें इस लड़ाई को तेज करने की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed