Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'House of Himalayas' will bring global recognition to products from the hills

सीएम धामी: हाउस ऑफ हिमालयाज से पहाड़ी उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, महिला सुरक्षा पर भी जोर

Sun, 15 Nov 2026 12:15 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 15 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज योजना के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
'House of Himalayas' will bring global recognition to products from the hills
जनता को संबोधित करते सीएम धामी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए हाउस ऑफ हिमालयाज योजना के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। महिला सम्मान से जुड़े कानून को पूरे देश में लागू किया गया है।

विज्ञापन

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बना रही है, जबकि मामले में आरोपियों को सजा मिल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक मंशा के अनुरूप फैसले नहीं आने पर अनावश्यक अड़चनें पैदा करती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का जिक्र करते हुए कहा कि देश में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी बाधा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed