{"_id":"589a27844f1c1bc155379af7","slug":"will-interact-with-the-world-of-forest-birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलात परिंदों के संसार से रूबरू कराएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलात परिंदों के संसार से रूबरू कराएगा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
चिड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के बारे में जानकारी देने और इसके संरक्षण के प्रति लगाव पैदा करने की योजना बनाई है। इसके तहत नंधौर अभ्यारण्य में तीन से पांच मार्च तक आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल में देश, विदेश के पक्षी विशेषज्ञों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले वन विभाग ने नंधौर अभ्यारण्य में फरवरी के महीने में बर्ड फेस्टिवल कराने की योजना बनाई थी, लेकिन चुनाव समेत अन्य कारणों के चलते कार्यक्रम को मार्च में कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
अभ्यारण्य के उप निदेशक प्रकाश आर्य कहते हैं कि तीन से पांच मार्च को आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल में देश, विदेश के करीब 200 विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा जंगलात विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में आमंत्रित कर रहा है, इसका उद्देश्य नंधौर अभ्यारण्य की जैव विविधता, उसकी विशिष्टता से रूबरू कराना है।
विज्ञापन
नंधौर अभ्यारण्य में अलग-अलग किस्म के परिंदों की प्रजातियां है, जिनके बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। बर्ड फेस्टिवल में सरकारी, निजी विद्यालयों के अलावा व्यवसायिक कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बुलाया जा रहा है।
इनकी संख्या 300 सौ तक हो सकती है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर निरीक्षण कर चुके हैं, सभी संसाधन, सुविधाओं को जुटाया जा रहा है, जिससे नंधौर अभ्यारण्य आने वाले लोगों को बेहतर अहसास हो। ईको टूरिज्म के साथ जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देना विभाग का लक्ष्य है।