फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will have to endure two more days of cold

दो दिन और झेलनी पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will have to endure two more days of cold
हल्द्वानी। अभी सर्दी दो दिन तक और हांड कंपाएगी। 30 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और कुछ राहत मिलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस से भीषण शीत दिवस होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सूर्यदेव के पूरे दिन दर्शन नहीं हुए और ठंड ने बेहाल कर दिया। 26 जनवरी का अवकाश होने के बाद भी लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को सूर्यदेव ने सुबह से ही दर्शन दिए थे मगर उनकी तपिश से राहत नहीं मिली। दोपहर तीन बजे के बाद चली शीतलहर ने हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

बच्चे और बुजुर्ग सावधानी बरतें
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अधिक कोहरा होने के कारण वाहन चलाने में परेशानी हो सकती है। साथ ही हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी से ग्रस्त लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed