फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will gas in Nainital online booking

नैनीताल में भी होगी गैस की आनलाइन बुकिंग

Mon, 03 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Mon, 03 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी नैनीताल से जुड़े उपभोक्ताओं को अब गैस की आन लाइन बुकिंग करानी होगी। एजेंसी में मैन्युअल बुकिंग बंद कर दी गई है। यह निर्णय कंपनी के अधिकारियों के आदेश पर लिया गया है।

विज्ञापन


इंडेन गैस एजेंसी की प्रभारी प्रबंधक माया पंत ने बताया कि एजेंसी के पास वर्तमान में 18 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं का टेलीफोन नंबर एजेंसी के कंप्यूटर में फीड है। वह सीधे 9012554411 नंबर पर गैस बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


 आनलाइन सेवा के दौरान उनको अपना कंज्यूमर नंबर बताकर गैस बुक हो जाएगी और वह उपभोक्ता हमेशा के लिए रजिस्टर्ड हो जाएगा, लेकिन जिस उपभोक्ता का मोबाइल नंबर अभी तक एजेंसी के कंप्यूटर में फीड नहीं है या अब तक मोबाइल से आनलाइन बुकिंग नहीं की है, ऐसे उपभोक्ताओं को पूछे जाने पर पहले एजेंसी का लैंड लाइन नंबर 05942235257 बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, अपना कंज्यूमर नंबर बताना होगा। यह प्रक्रिया एक ही बार अपनानी होगी। बाद में ऐसे उपभोक्ता भी आनलाइन सेवा में रजिस्टर्ड हो जाएंगे। जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है, वहां के उपभोक्ता एजेंसी में आकर आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।


आन लाइन बुकिंग कराने के तीन दिन में गैस की डिलीवरी लेनी होगी, अन्यथा तीन दिन पूर्व कराई गई आन लाइन बुकिंग निरस्त हो जाएगी और उपभोक्ता को दोबारा बुकिंग करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed