फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wild elephants uprooted a handpump in Suryanagar

Uk: सूर्यनगर में जंगली हाथियों की दहशत... हैंडपंप उखाड़ा, ग्रामीणों ने विभाग से मांगा मुआवजा

Sat, 27 Dec 2025 01:03 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 27 Dec 2025 01:03 PM IST
सार

पंतनगर में बीते बृहस्पतिवार की शाम डौली रेंज से सटे सूर्यनगर में हाथियों ने उत्पात मचाया। हाथियों ने मंदिर में एक हैंड पंप उखाड़ दिया और एक प्रेशर नल क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं क्यारियों को भी रौंदकर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
Wild elephants uprooted a handpump in Suryanagar
पंतनगर के सूर्यनगर मंदिर परिसर में हाथियों ने उखाड़ा नल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर में बीते बृहस्पतिवार की शाम डौली रेंज से सटे सूर्यनगर में हाथियों ने उत्पात मचाया। हाथियों ने मंदिर में एक हैंड पंप उखाड़ दिया और एक प्रेशर नल क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं क्यारियों को भी रौंदकर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन

सूर्यनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रहने वाले पुजारी (बाबा) ने बताया कि शाम ढलते ही तीन हाथी जंगल से मंदिर की ओर आने लगे तो उन्होंने शोर मचाया और उन्हें भगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं भागे। उन्हें अपनी ओर आता देख उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। मंदिर परिसर में हाथियों ने दो नल तोड़ दिए जिससे उनके सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। पुजारी ने वन विभाग से आर्थिक मदद की मांग की है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन जंगली हाथी उनकी गन्ने, लाही और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि हाथियों से उनकी फसल को बचाने के इंतजाम नहीं किए तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बताया कि वन विभाग को जंगली हाथियों के खेत में आने की सूचना दी जाती है, परंतु विभाग के अधिकारी बहुत देर बाद आते हैं, तब तक हाथी वापस जंगल की ओर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महकमे के अधिकारियों का कहना है कि यह जंगली जानवर हैं इन्हें उन्होंने नहीं छोड़ा है। जंगल इनका घर है यह आते-जाते रहेंगे इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। समाजसेवी दीपक मेहता और कुंदन दानू व पुरोहित बसंत तिवारी का कहना है कि अगर शीघ्र ही वन विभाग ने जंगली हाथियों पर अंकुश नहीं लगाया, तो कोई बड़ी दुर्घटना होगी, जिसका जिम्मेदार वन महकमा होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed