फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wild Aniamals in Corbett Park

पहले चरण में हुई जलीय जीवों की गणना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wild Aniamals in Corbett Park
रामनगर कॉर्बेट पार्क में नदी किनारे जलीय जीवों की गणना करते वन कर्मी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पहले चरण की जलीय जीवों की गणना समाप्त हो चुकी है। जलीय जीवों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरे चरण की गणना फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। पहली बार कॉर्बेट प्रशासन दो चरणों में जलीय जीवों की गणना करा रहा है।
विज्ञापन

2008 के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने 2020 और 2021 में जलीय जीवों की गणना कराई थी। 2008 की गई गणना में 70 मगरमच्छ, 122 घड़ियाल और 116 ऊदबिलाव दिखे थे। वर्ष 2020 में जलीय जीवों की संख्या बढ़ गई थी। 2020 में 145 मगरमच्छ, 75 घड़ियाल और 133 ऊदबिलाव मिले थे। 2021 में 152 मगरमच्छ, 96 घड़ियाल और 142 ऊदबिलाव रिकॉर्ड हुए। 2022 में कॉर्बेट प्रशासन दो चरणों में गणना करा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में 25, 26 और 27 जनवरी को गणना कराई गई। ड्रोन की मदद से एक दर्जन से अधिक टीमों को रामगंगा नदी और दूसरी जगहों पर जलीय जंतुओं की गणना में लगाया गया था। कॉर्बेट के वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिक शाह बिलाल ने बताया कि जलीय जीवों की गणना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed