{"_id":"5de6be2c8ebc3e54a3533d9e","slug":"wife-stabbed-then-stabbed-herself-to-death-haldwani-news-hld3665062169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चाकू मारा, फिर खुद का गला रेतकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को चाकू मारा, फिर खुद का गला रेतकर जान दी
विज्ञापन
मृतक प्रेम सिंह गेड़ा का फाइल फोटो। अमर उजाला
हल्द्वानी। आपसी विवाद के बाद मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचे पति ने मंगलवार सुबह उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर पति ने पहले उस पर चाकू से वार किए, इसके बाद चाकू से खुद का गला रेत डाला। आसपास के लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में पत्नी की दादी और साली भी घायल हो गईं।
अल्मोड़ा जिले के पोखरी धौलादेवी का मूल निवासी चाऊमीन विक्रेता प्रेम सिंह गैड़ा (42) पुत्र गुमान सिंह गैड़ा जेडीएम स्कूल दमुवाढूंगा के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। एक माह पहले उसका पत्नी कमला (32) से विवाद हुआ, इस पर कमला नाराज होकर अपनी बेटी हिमानी (8) के साथ शिवपुरी दमुवाढूंगा स्थित मायके चली गई। मंगलवार सुबह सात बजे प्रेम सिंह चाकू लेकर ससुराल गया। उस समय ससुर बहादुर सिंह बिष्ट और सास शांति देवी सब्जी की दुकान खोलने के लिए गए थे। ससुराल पहुंचने के बाद प्रेम सिंह पत्नी के बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर लाने लगा। इस बीच कमला की दादी कुंती देवी (80) ने प्रेम सिंह के पैर पकड़ लिए। इस पर प्रेम ने दादी कुंती पर चाकू से हमला किया। बीच बचाव को पहुंची साली चंपा पर भी प्रेम सिंह ने वार किया, लेकिन वह गिरने की वजह से बच गई। इसके बाद प्रेम सिंह कमला को घसीटते हुए रोड पर आया, जहां उसने कमला को मारने के लिए चाकू से तीन बार वार किया। कमला के बचाव करने पर उसकी अंगुलियां और हथेलियां चाकू से कट गई। इस बीच महिलाओं की चीख पुकार सुनते ही पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्हाेंने प्रेम सिंह के हाथ से चाकू छीनकर कमला की जान बचाई। इसके बाद प्रेम सिंह ने गुरु ट्रेडर्स की बंद दुकान के सामने दूसरा चाकू निकालकर खुद का गला तीन बार रेत डाला और जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोस के लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एसटीएच लाने पर डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमला और दादी कुंती देवी का एसटीएच में इलाज कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को बताया कि सात लोगों ने मिलकर प्रेम सिंह का चाकू छीना, जिससे कमला की जान बच सकी। चूंकि हमलावर प्रेम सिंह के पास एक और चाकू था, जिससे उसने खुद का गला रेत लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रेम सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था।
एक सप्ताह पहले ससुराल गई थी कमला
घायल कमला के पिता बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिलने पर प्रेम सिंह के पिता गुमान सिंह और उसके बड़े भाई दीवान सिंह घर आए थे। पंचायत के बाद उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया। दो दिन बाद प्रेम सिंह ने कमला को पीटकर मायके भेज दिया। कमला की मां शांति ने बताया कि प्रेम सिंह उसकी बेटी को घर आकर आए दिन पीटता था। दस दिन पहले उन्होेंने थाने में दामाद की शिकायत की थी। दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। कमला की बेटी हिमानी कक्षा दो में जेडीएम स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
नशे की लत ने किया बर्बाद
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के लोगों और कमला के पिता बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम सिंह शराब के अलावा स्मैक भी पीता था। पहले वह पनचक्की के पास ठेले पर चाऊमीन बेचता था। उसका अच्छा कारोबार चल रहा था, लेकिन नशे के चलते उसने ठेला भी बेच दिया था। शराब पीने के बाद वह पत्नी से लड़ने के लिए कभी भी ससुराल में धमक पड़ता था।
पिता ने पंचनामा रोका
मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने प्रेम सिंह के शव का पंचनामा करने के लिए उसके पिता गुमान सिंह को फोन किया। पिता ने चौकी प्रभारी से कहा कि उसके आने पर ही पंचनामा किया जाएगा। पहले वह घटनास्थल देखने के बाद लोगों से बातचीत करेंगे।