फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Widening work from Nariman Square to Gaula is stuck in tussle

Nainital News: नरीमन चौराहा से गौला तक चौड़ीकरण का काम खींचतान में लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Widening work from Nariman Square to Gaula is stuck in tussle
हल्द्वानी। नेशनल गेम्स में गौलापार का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम देशभर में छाया रहा, लेकिन यहां जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण अभी पूरा नहीं हो पाया है। लोनिवि का कहना है कि यह काम एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को करना है, जबकि उसके अधिकारी बता रहे हैं कि उन्हें इस संबंध में कोई निर्देश ही नहीं मिला है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने इस सड़क को तीनपानी होते हुए नगला वाया रुद्रपुर बाईपास का निर्माण लगभग पूरा कर लिया। अब नरीमन चौराहा से गौला पुल तक 500 मीटर के हिस्से के चौड़ीकरण का काम खींचतान में फंसा है। अभी तय नहीं हुआ कि यह काम कौन करेगा। हालांकि इससे पहले लोनिवि ने ही नरीमन तिराहे समेत 13 चौराहों का सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया था। तभी नेशनल गेम्स के आयोजन से पहले नरीमन से गौला पुल तक अतिक्रमण हटाए बगैर लोनिवि ने यह सड़क हैंडओवर कर दी थी। इस सड़क को नेशनल गेम्स से पहले ही पूरा कर लिया जाना था। यहां अभी अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शासन ने एनएचएआई से ही यह कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है। हालांकि एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक विकास मित्तल का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का काम करने संबंधी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लोनिवि काठगोदाम नरीमन क्षेत्र में एनएचएआई की सड़क पर चौड़ीकरण का काम नहीं करेगा। नियम के तहत जिसके स्वामित्व में सड़क होती है, उसे ही काम करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रत्नेश सक्सेना, ईई लोनिवि, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed