फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Why the ISBT work stopped, could not answer

आइएसबीटी का काम क्यों रोका, जवाब ही नहीं दे पाए आर्य

Tue, 01 Aug 2017 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 01 Aug 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
Why the ISBT work stopped, could not answer
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला
हल्द्वानी में बन रहे आइएसबीटी का काम क्यों रोका गया है और किस चीज की जांच चल रही है। इसका जवाब समाज कल्याण और परिवहन मंत्री यशपाल के पास नहीं है। छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के बारे में वे गोलमोल जवाब देते नजर आए। 
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य सर्किट हाउस में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने समाज कल्याण की बैठक और विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताना शुरू किया।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि आइएसबीटी का काम क्यों रोका गया है?  इस पर आर्य ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। उनसे फिर पूछा गया कि जांच किस बात को लेकर हो रही है। तीन बार पूछने के बाद भी वह इस बात पर जवाब नहीं दे पाए और प्रश्न को अनदेखी करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर पता चल जाएगा कि जांच किस चीज की चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के बारे में भी समाज कल्याण मंत्री गोलमोल जवाब देते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी जांच में समय लगेगा। अन्य सवाल पूछने में समाज कल्याण मंत्री प्रेस कांफ्रेंस से उठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed