फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   why crore wasted

जब कूड़ा उठाना ही नहीं था तो करोड़ों रुपये क्यों फूंक दिए

Sat, 16 Dec 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 16 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
why crore wasted
हल्‍द्वानली नगर निगम में खडे नए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की व्यवस्थाओं का भी भगवान ही मालिक है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने की तैयारियों का ढिंढोरा तो जोर शोर से पीटा गया मगर हकीकत कुछ और है। अब तक मेयर न अधिकारी तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह योजना कैसे परवान चढ़े। यह हाल तब है जबकि करोड़ों रुपये खर्च कर गाड़ियां खरीद डाली। जो तीन महीने से गैराज में खड़ी हैं।
विज्ञापन


खास बात तो यह है कि नगर निगम अब तक आउटसोर्स एजेंसी को ही तय नहीं पाया है। ठोस कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शासन ने नगर निगम को रकम आवंटित की थी। इसके तहत नगर निगम में 33 हॉपर, पांच कांपेक्टर, एक जेसीबी और जानवरों को पकड़ने वाली एक गाड़ी खरीदी जानी थी।
विज्ञापन


इसके लिए गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड के पास कंपोस्ट प्लांट भी लगना था और कूड़ा उठाने के लिए आउटसोर्स एजेंसी भी नियुक्त की जानी थी। निगम के अधिकारियों ने 2.74 करोड़ की लागत से 33 हॉपर, पांच कांपेक्टर, एक जेसीबी और जानवर पकड़ने वाली गाड़ी तीन माह पहले खरीद ली। ये सभी गैराज में धूल फांक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांपेक्टर बनने गए हैं। आउटसोर्स एजेंसियों को बुलाया गया है। एक महीने के अंदर घर-घर से कूड़ा उठने लगेगा। इससे 32 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। आउअसोर्स एजेंसी का चयन नहीं होने से ये वाहन नहीं चल पा रहे हैं।
- जोगेंद्र रौतेला मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed