फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Who will be abused by the police station or leader

थानाध्यक्ष या नेता किसने किया दुर्व्यवहार होगी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Who will be abused by the police station or leader
Police Investigation
हल्द्वानी। डीआईजी जगत राम जोशी ने बताया कि थानाध्यक्ष तल्लीताल राहुल राठी का तबादला दो माह पहले ऊधमसिंह नगर हुआ था। व्यापारी नेता की शिकायत पर थानाध्यक्ष का तबादला ऊधमसिंह नगर की जगह पिथौरागढ़ किया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता के साथ अच्छा सलूक करें।
विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी अपने मित्र व्यापारी नेता जगमीत सिंह नीति के साथ नैनीताल एसडीएम से मिलने गए थे। अधिकारी से मिलने के बाद दोनों लोग कार से निकल रहे थे। इस बीच थानाध्यक्ष ने भाजपा नेता की कार को नो एंट्री बताकर रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चालान काटने के लिए कागजात मांगने पर दोनों कार सवार उलझ गए। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में व्यापारी नेता ने उनसे शिकायत की की थी। बताया कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर तल्लीताल थानाध्यक्ष का तबादला किया गया। दो माह पहले पहले डीआईजी अजय जोशी ने उसका तबादला ऊधमसिंह नगर के लिए किया था, लेकिन जिले से अभी हटाया नहीं गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने भी राहुल राठी से बातचीत की थी। इधर भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया था। थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि थानाध्यक्ष और नेताओं के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले की जांच एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव करेंगे। जांच के दौरान जो दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी के समक्ष दोनों पक्ष अपना अपना बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed