फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Who were the members in the search committee for the appointment of the Vice Chancellor: High Court

कुलपति की नियुक्ति की सर्च कमेटी में कौन-कौन सदस्य रहे शामिल : हाईकोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Who were the members in the search committee for the appointment of the Vice Chancellor: High Court
नैनीताल। हाईकोर्ट ने कुमाऊं विवि के कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता से पूछा है कि नियुक्ति के लिए बनाई सर्च कमेटी में कौन-कौन सदस्य शामिल थे। जस्टिस आलोक वर्मा ने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि कमेटी में वह (आलोक वर्मा) भी थे या नहीं। बता दें कि सर्च समिति में एक न्यायाधीश भी शामिल होते हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार देहरादून निवासी रवींद्र जुगरान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी की नियुक्ति को चुनौती दी थी। याचिका में पद की निर्धारित योग्यता व अर्हता पूरी न करने, बायोडाटा में दी गई जानकारियों में विसंगति होने, यूजीसी के नियमों के अनुरूप किसी मान्य विवि में निर्धारित अवधि तक प्रोफेसर न रहने आदि आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed