फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the municipality told the rules, businessmen got upset and quarreled.

Nainital News: पालिका ने बताए नियम तो बिगड़े फड़ कारोबारी, नोकझोंक

Sat, 06 Apr 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
When the municipality told the rules, businessmen got upset and quarreled.
नैनीताल। नगर पालिका टीम ने शुक्रवार को मल्लीताल पंत पार्क में फड़ कारोबारियों को नियम समझाते हुए उनसे निर्धारित क्षेत्र में बैठने की अपील की। लेकिन फड़ कारोबारी भड़क गए और अपनी जगह से नहीं हटे। इसको लेकर पालिका कर्मियों और फड़ कारोबारियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बीते दिनों जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क का निरीक्षण किया था। जिसके बाद बाद बीते दिवस पालिका की टीम ने पंत पार्क में वीआईपी पार्किंग से अतिक्रमण हटाया। फड़ कारोबारियों को चेतावनी दी थी कि शुक्रवार से यहां चिह्नित 121 लोग की फड़ लगाएं। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी कमल कटियार के नेतृत्व में टीम चार बजे पंत पार्क पहुंची। फड़ कारोबारियों को क्षेत्र में बैठने की समयावधि व स्थान संबंधी नियम बताए। 121 चिह्नित से वहां फड़ लगाने तथा अन्य से हटने को कहा। लेकिन फड़ कारोबारी ने शोर शराबा शुरू कर दिया। उनकी पालिका कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। अभियान में रवि कुमार, रवि बहुगुणा, शनि, दिनेश रत्नाकर आदि शामिल रहे। नगर पालिका के ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद का कहना है कोई भी नियम से ऊपर नहीं है। संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed