फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News When asked to remove car army personnel beat traffic constable, case registered

Haldwani News: कार हटाने को बोला तो सैन्यकर्मी ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 06:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 24 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

टक्कर मारने वाली कार एक सैन्यकर्मी चला रहा था। कार चालक युवक ने गाड़ी से निकलकर दबंगई दिखाना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया।

विज्ञापन
Haldwani News When asked to remove car army personnel beat traffic constable, case registered
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नशे में गाड़ी चला रहे सैन्यकर्मी को जब ट्रैफिक कर्मी ने सड़क पर हंगामा करने से रोका तो उसने सिपाही से मारपीट कर दी। मामला कोतवाली पहुंचा तो सैन्यकर्मी का मेडिकल कराया गया। वहीं पुलिस ने आर्मी को भी मामले की सूचना दी। आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात है। अभी वह छुट्टी आया हुआ है। उधर कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार की ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2:30 बजे काठगोदाम की तरफ से आ रहे एक वाहन नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे से मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उस वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार एक सैन्यकर्मी चला रहा था। कार चालक युवक ने गाड़ी से निकलकर दबंगई दिखाना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया।
विज्ञापन


Srinagar Garhwal: होली पर शराब पीने के निमंत्रण का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी, पुलिसकर्मी और होमगार्ड निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार कार चालक के पास पहुंचे और गाड़ी किनारे लगाने को कहा। आरोप है कि तभी कार चालक ने गाड़ी से निकलकर खुद को फौजी बताते हुए ट्रैफिक सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई होते देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार चालक और उसके साथी को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया और बेस अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया। जांच में दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए।

मामला सेना से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने सेना को भी सूचना दी। सेना पुलिस ने ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी सौरभ सिंह बिष्ट को जम्मू कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी बताया। इसके बाद ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि सौरभ सिंह ने मारपीट की थी। इसलिए उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed