फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   What provoked the so ... After all KD

आखिर किस बात ने केडी को इतना उकसा दिया...

Sat, 07 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 07 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
What provoked the so ... After all KD
आत्महत्या

बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी के पुत्र करनदीप उर्फ केडी की मौत को पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन केडी के दोस्तों को यकीन ही नहीं हो रहा कि चंचल स्वभाव का उनका दोस्त आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है! सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी जो उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

विज्ञापन


केडी के आवास विकास निवासी करीबी दोस्त दाऊद ने बताया केडी बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में मिला था। लंगर छकने के बाद उसने शाम को पांच बजे मिलने का वादा किया था। इसके बाद वह चौधरी कॉलोनी में अपनी नानी के घर चला गया।
विज्ञापन


दाऊद के मुताबिक दोनों का ट्यूशन टाइम एक ही था, लेकिन दोनों अलग-अलग जगह पढ़ते थे। शाम को ट्यूशन के लिए केडी तय समय पर नहीं आया तो वह अकेले ही ट्यूशन पढ़ने चला गया। शाम पांच बजे ट्यूशन से छूटने के बाद 5:10 बजे दाऊद ने जब केडी को फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने केडी के ट्यूटर को फोन किया तो पता चला कि वह ट्यूशन पढ़ने ही नहीं आया। इसके बाद रात में उसकी मम्मी का फोन आया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बकौल दाऊद उसे विश्वास नहीं है कि केडी आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकता है। वह हंसमुख और चंचल स्वभाव का लड़का था। किसी तनाव में होता तो वह उससे जरूर शेयर करता।

केडी के एक अन्य दोस्त बबनीत सिंह उर्फ बिन्नी ने बताया कि दिन में वह ठंडी सड़क पर कार चलाते हुए मिला था। बाद में उसने बड़े भाई गगन से अपना कैमरा भी ठीक कराया था। बिन्नी के मुताबिक केडी को राइडिंग का शौक था।


दिन में उसने दोस्तों के साथ ही लंगर भी छका, लेकिन वह किसी तनाव में था, ऐसा तो बिलकुल नहीं लगा। उसके पिता ने उसे कार गिफ्ट की थी और एक बाइक भी उसके पास है। इसके अलावा वह एक और महंगी बाइक लेने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed