फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weekly Kovid curfew in the district every Sunday from today

जिले में आज से हर रविवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Weekly Kovid curfew in the district every Sunday from today
नैनीताल में कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए मुनादी करते हुए एसडीएम प्रतीक जैन। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जारी गई नई गाइड लाइंस के अनुसार अब रविवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू रहेगा। वहीं रात्रि के कोरोना कर्फ्यू के समय में भी तब्दीली की गई है।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शनिवार को शासन ने नई एसओपी जारी की है। इसके तहत अप्रैल के प्रत्येक रविवार को सुबह से शाम तक साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान कारोबारी प्रतिष्ठान, व्यवसायिक संस्थान व अन्य गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। अति आवश्यक के सेवाओं को जनता कर्फ्यू से मुक्त रखा जाएगा। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि शासन ने रात्रि कर्फ्यू के समय में भी तब्दीली कर दी है। बताया कि रात्रि में अब 10:30 बजे के बदले 9:00 बजे से कोरोना कर्फ्यू शुरू होगा, जो सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। यह नियम आज रविवार से ही लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। कहा कि जिले में रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू सख्ती से लागू किया जाएगा। कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। बता दें कि पिछले साल 22 मार्च को पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed