फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weekends see tourist crowds, with tourist destinations buzzing

Nainital News: नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़, पर्यटन स्थल गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Weekends see tourist crowds, with tourist destinations buzzing
नैनीताल। वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे शहर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव भी देखा गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
विज्ञापन



सुबह से ही मॉलरोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, जू सड़क, हिमालय दर्शन और बारापत्थर क्षेत्र में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। बारापत्थर में सैलानियों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। दिनभर पर्यटक नैनीझील में नौकायन करते नजर आए, जिसके लिए अच्छी खासी भीड़ लगी रही। मॉलरोड और आसपास के बाजारों में भी पर्यटक घूमते और खरीदारी करते दिखे, जिससे पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि वीकेंड के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सामान्य है लेकिन भीड़ बढ़ने पर शटल वाहनों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed