फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We will take the flag of democracy rawat

हम लोकतंत्र का झंडा लेकर चलेंगे : रावत

Sat, 04 Feb 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
We will take the flag of democracy rawat
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

रामनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रोड शो के जरिए जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कांग्रेस को प्रदेश में एक और मौका देने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन


सीएम का काफिला शिवलालपुर चुंगी से शुरू हुआ, जो भवानीगंज होेते हुए लखनपुर चुंगी पहुंचा। वाहन पर सवार सीएम रावत और कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत ने लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतें जड़ जमा रही हैं, जिन्हे समाप्त करने के लिए कांग्रेस को एक बार फिर जनता मौका दे। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना तो वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रामनगर को शिक्षा क्षेत्र में मॉडल बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनपुर में हुई सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली की सत्ता कौमी एकता के खिलाफ है, लेकिन हम लोकतंत्र का झंडा लेकर चलेंगे। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा 2014 की आपदा के बाद कहां चले गये थे दो करोड़ रोजगार देने वाले और खातों में 15 लाख डालने वाले।


मेरा संकल्प है कि 2022 तक 50 हजार नौजवानों को रोजगार दूंगा और प्रदेश के हर परिवार का एक सदस्य स्थाई रोजगार से जुड़ा होगा।

सभा में हाजी अकरम, कृष्णा लटवाल, बसंती आर्या, भागीरथ लाल चौधरी, संजय नेगी, शेर सिंह लटवाल, अतुल अग्रवाल, शिशुपाल रावत, महेंद्र प्रताप सिंह, ताईफ खान, सरस्वती आजाद, आशा बिष्ट, नंदा बल्लभ बैलवाल, विनय पडलिया, जय प्रकाश, शंकर लाल, सुमित तिवाड़ी, निशांत पपनै, प्रकाश पपनै, अनिल अग्रवाल, अंकित गोयल, प्रेम जैन, नीरज अग्रवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed