फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Waterlogging due to garbage deposited in drains in nainital

Nainital Rain: नालियों में जमा कूड़े से हो रहा जलभराव, नैनीताल में पानी भरने की समस्या के बाद जागा प्रशासन

Thu, 10 Jul 2025 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

बारिश में तल्लीताल-मल्लीताल में जलभराव और नालों से झील में कचरा आने की समस्या पर बुधवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों, सभासदों व व्यापार संगठनों के साथ बैठक की। डीएम ने समस्या पर नाराजगी जता

विज्ञापन
Waterlogging due to garbage deposited in drains in nainital
नैनीताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश में तल्लीताल-मल्लीताल में जलभराव और नालों से झील में कचरा आने की समस्या पर बुधवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों, सभासदों व व्यापार संगठनों के साथ बैठक की। डीएम ने समस्या पर नाराजगी जताई और अफसरों से पूछा कि शहर में इससे अधिक बारिश में पिछले साल जलभराव की इतनी समस्या नहीं आई तो अब यह क्यों हो रही है। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों, सभासदों और व्यापारी नेताओं से भी इसका कारण पूछा।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि सड़क बनाते समय पानी निकासी के लिए बने गड्ढों को भरने से पानी निकासी की समस्या आ रही है। नालियों में कूड़ा जमा हो रहा है। सफाई नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहिताश शर्मा से कहा कि सोमवार से सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में 50 कर्मचारियों की टीम बनाएं। एक पखवाड़े तक 15 वार्डों में रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जाए। इसकी निगरानी एसडीएम नवाजिश खलिक करेंगे। टीम में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल कल्लीताल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed