फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water testing in Jal Sansthan's lab has been closed for one month

Nainital News: जल संस्थान की लैब में पानी की जांच एक महीने से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water testing in Jal Sansthan's lab has been closed for one month

विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान की लैब में पानी की सैंपलिंग एक महीने से बंद है। लैब केमिस्ट और सहायक के इस्तीफा देने के बाद यह दिक्कत बनी हुई है। अधिकारी जल्द ही जांच शुरू होने का दावा कर रहे हैं।तिकोनिया स्थित जल संस्थान कार्यालय के प्रथम तल पर प्रयोगशाला बनी हुई थी। प्रयोगशाला में संविदा पर कार्यरत केमिस्ट व लैब सहायक ने बीती 12 मई को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से पानी की गुणवत्ता की जांच ठप पड़ी है। जल संस्थान के अधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया था लेकिन अब तक केमिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। इधर पिछले दिनों लैब को फूलचौड़ स्थित नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया। केमिस्ट व सहायक की तैनाती होने के बाद ही यहां पानी की टेस्टिंग शुरू हो पाएगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि रोजाना शहर के कई स्थानों से कर्मचारी पानी की सैंपलिंग करते हैं। जल संस्थान देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लैब केमिस्ट व सहायक की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही हल्द्वानी लैब में पानी की सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed