फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water reached the stairs of Naini lake due to rain

बारिश से नैनीझील की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water reached the stairs of Naini lake due to rain
नैनीताल में नैनीझील का पानी पहुंचा सीढियों तक। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज बारिश और कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में बीते 24 घंटे के भीतर 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से तल्लीताल क्षेत्र में झील की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में शुक्रवार देर रात से बारिश का दौर जारी रहा, जो अगले दिन दोपहर दो बजे तक चलता रहा। बारिश के बाद घने कोहरे के कारण चालकों को दिन में वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 24 घंटे के भीतर 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के अनुसार झील का जलस्तर शुक्रवार को 11 फुट साढ़े 6 इंच था जो शनिवार को बारिश के बाद 11 फुट 11 इंच पहुंच गया है। बताया कि जलस्तर के 12 फुट पहुंचने के बाद झील के निकासी गेट स्वत: ही खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed