फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water Crysis in Bheemtal

सीडीओ से बोले ग्रामीण हजार रुपये में पानी खरीदने को मजबूर हैं साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Bheemtal
भीमताल (नैनीताल)। छह महीने से पानी के लिए परेशान भीमताल नगर क्षेत्र के थकुड़ा वासियों ने सोमवार को चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया के नेतृत्व में सीडीओ से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पानी नहीं आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ के सामने जलसंस्थान के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने सीडीओ से कहा कि वह एक हजार रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारी मार्च में जब पानी की समस्या हल नहीं कर पा रहे हैं तो अप्रैल, मई और जून में लोगों को कैसे पानी उपलब्ध कराएंगे। चनौतिया ने सीडीओ से कहा कि भीमताल के जून स्टेट में एक रिजॉर्ट में हुई बोरिंग को सील करने के बाद भी अभी तक मोटर नहीं निकाली गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। चनौतिया ने कहा अगर विभाग ने जल्द पानी मुहैया नहीं कराया तो वह ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जलसंस्थान के एई को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार कर लोगों को पानी उपलब्ध कराने को कहा। सीडीओ ने थकुड़ा में पानी का टैंकर भेजने के साथ अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने मेहरागांव में पानी की समस्या को हल करने के लिए एई को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर नगर पंचायत को देने को कहा। जून स्टेट के रिजॉर्ट में बिना अनुमति के हुई बोरिंग की मोटर को निकालने के साथ मेहरागांव के होटलों और रिजॉर्ट में गलत तरह से दिए गए पेयजल कनेक्शनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान वीरू मेहरा, आई लाल आर्य, दयाल कुमार, मेघश्याम आर्य, दीप चंद्र आर्य, सूरज कुमार, लक्ष्मण आर्य, मनोहर आर्य, गोविंद आर्य, सावित्री देवी, शांति देवी, नंदी देवी, कंचन आर्य, सविता आर्य, कविता आर्य, कांति देवी, पार्वती देवी, विनोद कुमार, चंदन कुमार, दीपा देवी, दीपा आर्य, पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed