फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Was the shot fired from a licensed pistol?

Nainital News: कहीं लाइसेंसी पिस्टल से तो नहीं मारी गई गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Was the shot fired from a licensed pistol?
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। तिकोनिया के निकट कोटाबाग निवासी युवक को गोली मारने की घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे ले ली है। चर्चा है कि लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई थी। यह भी माना जा रहा है कि 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना देने वालों ने ही गोली चलाई होगी। घायल युवक के परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

मूलरूप से कोटाबाग निवासी 23 वर्षीय उमेश सिंह बिष्ट यहां नैनीताल रोड पर तिकोनिया के निकट गंगा विहार में सेवानिवृत्त कर्नल के मकान में किराए पर रहता है। वह दुर्गा सिटी सेंटर के पीछे रिलायंस के स्मार्ट प्वाइंट में सेल्समैन है। रविवार रात डेढ़ बजे गंगा विहार के टी प्वांइट के पास कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी। कूल्हे में गोली लगने पर वह गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे युवकों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। आसपास के लोग भी वहां आ गए। इसके बाद घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उमेश सिंह का बरेली में ऑपरेशन हो गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed