{"_id":"575dbca44f1c1b1a6811b811","slug":"was-not-the-relief-humidity-and-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने नहीं दी राहत, उमस ने किया बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने नहीं दी राहत, उमस ने किया बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश न होने के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 11-12 जून को झमाझम बारिश की संभावना जताई थी मगर एक बूंद भी नहीं गिरी। केंद्र ने राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद दिन में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। आसमान से राहत की एक बूंद भी न गिरने के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हे।