{"_id":"6b05ce935d314e131403dec0","slug":"chanwar-is-being-sold-for-8500-rupees-haldwani-news-c-337-1-ha11015-139107-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: साढ़े आठ हजार रुपये में बिक रहा चंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: साढ़े आठ हजार रुपये में बिक रहा चंवर
Tue, 24 Nov 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाली चंवर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत साढ़े आठ हजार रुपये है। धारचूला (पिथौरागढ़) के गांव बौन की आशा बौनाल अपने पति किशन बौनाल के सहयोग से जय ईष्ट देव स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मेले में बेच रही हैं। किशन ने बताया कि चंवर गाय की मृत्यु के बाद उसकी पूंछ को सुरक्षित रखा जाता है। इसका उपयोग देव डांगरों के अनुष्ठानों, नवरात्र, पूजा-पाठ और बच्चों की नजर उतारने सहित विभिन्न धार्मिक कार्यों में किया जाता है।