फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Was closed for five hours Bhowali, Almora NH

पांच घंटे ठप रहा भवाली-अल्मोड़ा एनएच 

Sat, 02 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 02 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Was closed for five hours Bhowali, Almora NH
भवाली अल्मोड़ा एनएच में कैंची के पास सड़क पर गिरे पत्थर और मलवा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा एनएच में कैंची के पास पहाड़ी से बोल्डर और पत्थरों के गिरने से एनएच में सुबह 11:30 बजे से यातायात ठप हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर से दिल्ली से अल्मोड़ा को जा रही एक कार (डीएल 8 सीएएल 3546) का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार पिंकी (35) पत्नी रितेश निवासी दिल्ली घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बाद में एनएच के अवरुद्ध होने की खबर मिलते ही एनएच के अधिकारी और खैरना पुलिस मौके पर पहुंचे। खैरना पुलिस ने रानीखेत और अल्मोड़ा के वाहनों को वाया क्वारब होते हुए रवाना किया। कई घंटे के बाद शाम 4:15 बजे एनएच में वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। जिससे हल्द्वानी, दिल्ली, लखनऊ, बरेली, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि क्षेत्रों को आने जाने वाले सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

पैदल ही रवाना हो गए यात्री
गरमपानी (नैनीताल)। एनएच में लगे जाम में फंसे यात्री पहले तो काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब सड़क खुलने की स्थिति नजर नहीं आई तो खैरना की ओर आने वाले कई यात्री कैंची से खैरना को जाने वाले पैदल मार्ग से होते हुए पाडली पहुंचे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जाम खुलवाने में बहा पुलिस का पसीना
गरमपानी (नैनीताल)। एनएच के अवरुद्ध होने के बाद कैंची में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जैसे ही सड़क से मलबा हटाया गया तो पहले निकलने के चक्कर में सड़क में कई वाहन आड़े-तिरछे हो गए। खैरना के चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी घंटों तक पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर आड़े-तिरछे हुए वाहनों को निकालने में लगे रहे। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने के बाद वाहनों को वाया क्वारब जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद कुछ वाहन चालक तो वाया क्वारब होते हुए पहाड़ की ओर रवाना हो गए, जबकि कई वाहन चालक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed