फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Warned of agitation if bridge is not constructed soon

Nainital News: जल्द पुल का निर्माण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 14 Feb 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Warned of agitation if bridge is not constructed soon
भवाली (नैनीताल)। लोनिवि की ओर से सेनिटोरियम बाईपास को अल्मोड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पुल निर्माण की धीमी गति से पर्यटन सीजन में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सैलानियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य ने बताया कि लोनिवि की लापरवाही के चलते कार्य तेजी से नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुल का कार्य पूरा नहीं हुआ तो नगर के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहां एमएस बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, डीपी वर्मा, पंकज बिष्ट आशुतोष चंदोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को सही कराने की मांग

धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भुमका के नाई-भिंडोला-भुमका मोटर मार्ग के पिछले साल आपदा से क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवर्ततान ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षतिग्रस्त मार्ग को सही कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से मार्ग को जल्द सही कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed